logo

Farmers Movement : देशव्यापी रेल रोको आंदोलन शुरू, इन स्थानों पर महिलाओं संग पटरियों पर बैठे किसान 

RAIL10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


किसान आंदोलन में शामिल संगठनों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज रेल रोको अभियान शुरू कर दिया है। किसान नेताओं ने कहा है कि आज 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश स्तर पर रेल का चक्का जाम किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन पंढ़ेर ने इस दौरान लोगों से यात्रा  ने करने की अपील की है। वहीं, हरियाणा पुलिस ने लोगों से रेल रोको अभियान में शामिल नहीं होने के लिए कहा है। कहा है कि राज्य में पहले से धारा 144 लगा दी गयी है। ऐसे में कोई कानून का उल्लंघन करता पकड़ा जाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। एक अन्य खबर के मुताबिक रेल रोको अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। 

इन स्थानों पर दिखाई दे रहा असर 

देश व्यापी रेल रोको अभियान का असर मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में देखा जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक आंदोलनकारी किसान पंजाब के बरनाला, मोहाली और मनसा रेलवे स्टेशनों के समीप पटरियों पर बैठे हैं। इससे इन रूट्स पर चलने वाली ट्रेनों का आवागम रूक गया है। वहीं, हरियाणा और पंजाब की ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है। किसान पटरियों पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि रेल रोको अभियान का सीधा असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है। उत्तर प्रदेश से दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें कल से ही देरी से चल रही हैं। 

इन स्थानों पर भी लगा है जमावड़ा

वहीं, किसान आंदोलन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जमे हुए हैं। इनके साथ महिला किसानों के भी आंदोलन में शामिल होने की सूचना है। इसी के साथ किसान दिल्ली पहुंचने वाली सीमाओं पर भी अलग-अलग स्थानों पर जमा हो रहे हैं। मिली खबर के मुताबिक किसान आज रेल रोको अभियान के बाद दिल्ली भी कूच कर सकते हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों का 14 मार्च को महापंचायत करने का कार्यक्रम है। किसान नेताओं ने कहा है कि वे सरकार के साथ टकराव नहीं चाहते हैं। वे शांतिपूर्वक आंदोलन को आगे बढा चाहते हैं। वहीं, आंदोलन में शामिल संगठनों ने कहा है कि वे एमएसपी से कम किसी भी शर्त पर मानने को तैयार नहीं हैं।  

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn